कादरचौक। विकासखंड कादरचौक के लोकी नगला गांव की किशोर को दूसरे सामुदाय के युवक भगा ले गया। किशोरी के परिजन ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुये एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।आपको बता दें मंगलवार को लगभग 11 बजे के समय पीड़ित परिवार बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और कादरचौक पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया हैं। आपको बता दें बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के लोकी नगला गांव की किशोरी को

दूसरे सामुदाय का युवक जोकि भमुईया गांव का युवक हिन्दू किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के 9 जून को परिजनों ने थाना कादरचौक पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभी तक पुलिस ने न तो कोई कार्यवाही की है और न ही किशोरी व लड़के को बरामद किया है। परिजनों ने दूसरे सामुदाय से पुलिस का साठ गांठ कर मामला सुलटाने का आरोप लगाया है। लगभग 8 दिन होने जा रहे हैं और पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित पार्जन लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते भजन आज बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

Oplus_131072

You missed