भिवाड़ी। दिनाँक 07/04/2025 को एक व्यक्ति वीरेन्द्र यादव पुत्र विमल यादव उम्र 30 साल जाति यादव निवासी चोसा थाना पानापुर जिला छपरा (बिहार) हाल सतीश यादव कॉलोनी सिमेन्ट के पास खुशखेडा मय एक बच्ची उम्र करीब 04 साल की जो अपना नाम पता नही बता पा रही है जिसने बताया की यह बच्ची सिल्वर एक्स मेटल्स F-631 के सामने लावारिस घुमती मिली जिसको मैने अपने साथ लेकर बच्ची के परिजन की तलाश औधोगिक क्षेत्र खुशखेडा व कॉलोनी मे काफी तलाश करने पर बच्ची के परिजन का कोई भी पता नही चलने पर खुशखेडा थाने पर बच्ची के साथ उपस्थित आया उक्त सूचना पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता औधोगिक क्षेत्र खुशखेडा मे बच्ची के परिजनो कि तलाश शुरू कि गई बच्ची बोलने व समझने में असमर्थ थी । जिसका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है व आँखे सूजी हुई

है। जिसके परिजनों की तलाश हेतु थाना हाजा के सोशल मीडिया ग्रुप (सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र) से व सरकारी, प्राईवेट वाहन पर माईक से अनाउसमेन्ट करवाया तथा जागरूक नागरिकों के सहयोग व पुलिस की तत्परता से लावारिस अबोध बच्ची कृति उम्र करीब 04 साल के परिजनों की तलाश औधोगिक क्षेत्र में बनी कॉलोनियों एवं झुग्गी झोपडियों में सरगर्मी से की गई व अबोध बच्ची के परिजनों को महज 10 घंटों में
लिए तलाश कर अबोध बच्ची को उसकी माता चन्दा कुमारी को सुपुर्द किया गया। अबोध बच्ची को पाकर बच्ची के माँ कि खुशी से आँखें भर आई व अपनी माँ को देख कर बच्ची कृति माँ चन्दा कुमारी के लिपट गई। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







