भिवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी द्वारा चल रहे दो दिवसीय निशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर प्रत्यारोपण शिविर का आज समापन हुआ । रोटरी के स्वम से पहले सेवा इसी भाव के साथ इस कैम्प में 49 पैर, 27 हाथ, 10

पैरों पर कैलीपर, बैसाखी-17, 10 ट्राइसाइकिल्स ज़रूरत मंद लोगो को निशुल्क उपलब्ध करायी गई । भिवाड़ी, टपूकड़ा,पलवल,पटौदी और आस पास के कुल 113 लोग इस कैम्प से लाभान्वित हुए ,उन सभी के

चेहरे की मुस्कुराहट ही कैम्प कैम्प की सफलता का प्रमाण है। रोटरी अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया कि क्लब सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है और दिव्यांगों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास आगे जारी

रहेंगे , सभी दिव्यांगजन भाई बहनों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए खाने, नास्ते एवं रात्रि में रुकने की व्यवस्था की गई , क्लब द्वारा कोटा से पधारी महावीर विकलांग सहायता समिति के डॉक्टर्स का पटके एवं मोमेंटो से आभार किया गया इस अवसर पर क्लब

सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, कैम्प चेयरमैन सुनील मुखिया, डॉ नीरज अग्रवाल, वीना यादव, बरखा झालानी ,योगेश जैन, विरल गर्ग,आरसी जैन, हरीश गौड़, संजय गुलाटी, आरके भारद्वाज, राजकुमार गोयल,दीपक हल्दिया,केशव भारद्वाज,प्रवीण लांबा,सीए वरुण गुप्ता,

विपिन चौधरी,ओ पी अग्रवाल,सुरेश गोदारा, राजकुमार कालरा, मयंक आर्य,सीएस गुप्ता , बृजमोहन अग्रवाल, सुनील तायल, सुरेंद्र यादव के साथ अनेकों रोटेरियन साथी फूल बाग थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072