Oplus_0

बदायूं। रामलीला मैदान में लगे नुमाइश मेला (प्रदर्शनी) में सोमवार सुबह करीब सात बजे भीषण आग लग गई। आग से कुछ दुकानों में रखे पांच किलो वाले गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे मेला परिसर में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के दौरान तीन

दुकानदार झुलस गए। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां व एक बोलेरो कैंपर से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से 24 दुकानों में रखा क्रॉकरी, जूता-चप्पल, खिलौने, किचन आदि का सामान जल गया। जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेला ठेकेदार भी क्षति का आंकलन कर रहे हैं। घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण जांच कराई जा रही है। 24 दुकान जली हैं, कोई जनहानि नहीं है। क्षति आकलन तहसील की टीम कर रही है।

को खाली कराया। पूरी तरह आग बुझने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, लेकिन दुकानदारों ने सिलिंडर से ही आग लगने की बात कही। हालांकि फायर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं, सदर विधायक महेश गुप्ता के साथ एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सीएफओ राम राजा यादव व सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बात की। अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया।

Oplus_131072