मुजरिया- थाना मुजरिया क्षेत्र के कटैया केसर मे सुखवीर यादव निवासी बरनी थाना बिल्सी की जमीन कटैया केसर मे स्थित की मेड पर पुत्तू सिंह पुत्र भूरी निवासी कटैया केसर के 2 बीघा खेत मे खड़े 01 शीशम व 03 चन्दनीया के हरे भरे पेड़ों को लकड़ी माफिया ने शरीफ अहमद व नासिर को चुपके से बेच दी वहीं बुधवार की रात्रि मे लकड़ी माफिया शरीफ व नासिर ने कटवाना शुरू कर दिया गांव वालों ने आकर जंगल मे देखा की उक्त दोनों लकड़ी माफिया भाग खड़े हुए गांव

बालो ने वन विभाग को शिकायत करके वन विभाग का कर्मी शशांक चौहान ने घटना स्थल पर देखा की चुपके चोरी से शीशम चन्दनीया के पांच पेड़ों को अवैध रूप से कटान कर लिया गांव वालों ने लाम वंद होकर हरे भरे पेड़ो को रुकवाया वन बिभाग के शशांक चौहान ने उक्त कटी हुई लकड़ी शीशम, चन्दनीया को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार शर्मा ने अवैध रूप से चुपके चोरी कटे हरे भरे शीशम चन्दनीया के पेड़ो की कटी हुई लकड़ी को ग्राम सभा के अधीन सुरक्षित कर ली वन विभाग ने लकड़ी माफिया दो लोगो के विरुद्ध कार्यवाही को उच्च अधिकारियो को अवगत करा दिया।