विकासखंड के ब्लॉक कादरचौक के कदरबाडी में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है जहां पर ग्राम वासियों का कहना है की प्रिंसिपल विकास सक्सेना कभी भी अपने टाइम टेबल पर विद्यालय नहीं आते हैं इस वजह से बच्चों के एडमिशन व पढ़ाई में

काफी दिक्कतें आती हैं ग्राम वासियों का कहना है कि हमारे बच्चा अगर 1 दिन नहीं आए तो प्रिंसिपल साहब कहते हैं कि तुम्हारा नाम काट दिया जाएगा और तुम्हें घर भगा दिया जाएगा हम दो-तीन बार विद्यालय आए और प्रिंसिपल साहब कभी भी मौके पर विद्यालय में नहीं मिले अब इसका सवाल प्रिंसिपल साहब से कौन करें कि आप

स्कूल क्यों नहीं आते इसी वजह से बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत होती है और कई विद्यार्थियों से कहा कि तुम्हारा विद्यालय में नाम नहीं लिखा जाएगा इसमें सिर्फ बालिका ही पड़ेगी जबकि इसे पहले महिला प्रिंसिपल थी उन्होंने कभी भी लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं किया

और सभी बच्चों को आराम से शिक्षा दी जो गांव वाले आज भी उनकी तारीफ करते हैं और जब से यह नए प्रिंसिपल स्कूल में आना शुरू हुए हैं तब सबसे बच्चों की सारी पढ़ाई खराब हो रही है वजह इन्हें कभी भी अपने टाइम की कोई परवाह नहीं है जब मर्जी होती है तभी

स्कूल आते हैं गार्डन पहुंचे तो कभी मीटिंग या और कोई बहाना बना देते हैं जबकि स्कूल में अभी विद्यार्थियों के नाम लिखने के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं बच्चों के नाम ना लिखने से बच्चे परेशान होकर अपने घर लौट जाते हैं बजाह मास्टर साहब अपने टाइम पर स्कूल आते ही नहीं है एक मास्टर साहब अचट कर दिए गए हैं वही सारे बच्चों को देख-रेख करते हैं।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

Oplus_131072