भिवाड़ी । फूल बाग अंतर्गत नीलम चौक पर स्थित पावर ग्रिड में सरकारी आवास पर एक युवक ने क्वार्टर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 42 वर्षीय राजेश बडगूजर पुत्र मणिराज गुर्जर सीकर के लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला था। उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ पावर ग्रिड में सरकारी आवास में रहता था छोटे भाई की पत्नी पावर ग्रेड में ही एलसी के पद पर तैनात है।

भिवाड़ी थाने के कांस्टेबल रोशन लाल ने बताया कि इसका छोटा भाई और उसकी पत्नी दोनों कहीं रिश्तेदारी में शादी में गए थे। यह भी उनके साथ शादी में गया था रात को ही यह अकेला शादी से वापस आ गया और इसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या

कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्वार्टर में ही रहने वाले अन्य व्यक्तियों ने युवक के द्वारा फांसी लगाने की सूचना कंट्रोल रूम को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सूचना के बाद

परिजन भी अस्पताल में पहुंचे हैं और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोप दिया भिवाड़ी पुलिस जांच मे जुटी।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072