म्याऊं। भाजपा मण्डल म्याऊं के मण्डल अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदन किये गये जिसमें मण्डल के सक्रिय कार्यकत्ताओं द्वारा चुनाव समिति ने रायसुमारी लेकर स्क्रीनिंग के लिए प्रदेश स्तर पर भेज दिया बीती रात जिले के सभी मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई जिसमें म्याऊं मण्डल से ओमपाल सिंह राजपूत का चयन

किया गया। पूर्व में ओमपाल सिंह राजपूत मण्डल महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे ।भाजपा मण्डल म्याऊं पर ओमपाल सिंह राजपूत के मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में दोहरी खुशी की लहर दौड़ गई समर्थकों ने उन्हें पटका पहनाकर बधाई दी इस मौके पर रामू सिंह रामकिशोर राजपूत के. के. राजपूत, लल्लन राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर रामू सिंह







