Oplus_131072

भिवाड़ी। महेश्वरी स्थित प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को फायर फायटिंग की ट्रेनिंग दी गई। विद्यालय के सभी सदस्यों ने आग से सुरक्षा एवं संरक्षा के उपाय सीखे। ग्लोबल फायर सेफ्टी भिवाड़ी के फायर इंस्ट्रक्टर एस डी शर्मा ने बच्चों को अग्निशमन के विभिन्न उपकरणों के बारे विस्तार से जानकारी दी।

उनके द्वारा बताया गया कि आग कितने प्रकार की होती है, आग लगने पर क्या करें, क्या ना करें आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान ग्लोबल फायर सेफ्टी की टीम ने कृत्रिम आग जलाकर उसे फायर एक्सटिंग्विशन की मदद से आग को बुझाने का डेमोंसट्रेशन दिखाकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें कुछ छात्राओं द्वारा आग से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए जिनका इंस्ट्रक्टर द्वारा उचित उत्तर देकर छात्र/छात्राओं के मन की शंका को दूर किया गया। इस अवसर पर प्रयाग स्कूल की डायरेक्टर केश यादव, कॉर्डिनेटर विमलेश कुमार , विशाल यादव, शिखा यादव सहित सभीअध्यापक और ड्राइवर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा