भिवाड़ी । मनसा चौक से प्रभात चौक तक पानी भरा होने से जहां लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। पिछले लगभग 15 /20 दिनों से इसका यही हाल है। हमारे संवाददाता मुकेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर, इस

व्यर्थ बह रहे पानी की फुटेज ली है, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। स्थानीय लोगों में इस व्यर्थ बहते हुए पानी को लेकर रोष व्याप्त है, तथा संबंधित विभाग से इस मामले को संज्ञान में लेकर इसका समाधान करने की मांग की है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072