भाजपा के प्रत्येक संकल्प को मोदी व योगी पूरा कर रहे हैं – दुर्विजय शाक्य

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया।

प्रदर्शनी में भाजपा के 45 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दौर शामिल है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की राजनीतिक यात्राओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। भाजपा पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के पास करोड़ से अधिक सदस्य हैं। वे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्येक संकल्प को मोदी व योगी सरकार पूरा कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रदर्शनी में 1980 से 2025 तक भाजपा के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसमें पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में पार्टी ने नेताओं के त्याग और बलिदान की कहानियां भी शामिल हैं। उन्होंने प्रदर्शनी से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने को कहा।

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, दीपमाला गोयल, शिशुपाल शाक्य, बुधपाल सिंह, धीरज पटेल, एमपी सिंह राजपूत, बीएस मौर्य, हर्ष राजपूत, जोगेंद्र पटेल, पारस गुप्ता, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, पंकज शर्मा, परमेंद्र वर्मा, अनुभव उपाध्याय, अमन साहू और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित आदि उपस्थित रहे।

Oplus_131072

You missed