सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश के अनुक्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अनुकृति शर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक डा0 प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में बाल श्रम के इंस्पेक्टर विनोद कुमार

शर्मा ब चाइल्डलाइन की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्य विजय सिंह थाना AHT जनपद सम्भल ने मय टीम के साथ कस्बा बहजोई में विभिन्न दुकानों ,पब्लिक प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम कर रहे बच्चों को चेक किया गया

है ,इस दौरान नियमानुसार चार बच्चों को रेस्क्यू कर दुकानों ,प्रतिष्ठानों के मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई हैं,तथा इस्लामनगर बहजोई रोड पर

उपस्थित ,8 ईट भट्टों पर जाकर वहां पर उपस्थित भट्ठा मालिक,मैनेजर व ठेकेदारों, श्रमिकों व उनके परिवार वालों को बाल श्रम में बच्चों को न लगाने के संबंध में जागरूक किया गया एवं बताया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को कम पर रखा ना जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इमरजेंसी

सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072