अनुराग गुप्ता बने ब्लॉक अध्यक्ष
कृष्ण कुमार ब्लॉक मंत्री, प्रगति कुमार बनें ब्लॉक कोषाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक इकाई इस्लामनगर के ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुराग गुप्ता को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, कृष्ण कुमार को ब्लॉक इकाई का मंत्री, प्रगति कुमार को ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। तपश्चात ब्लॉक इकाई द्वारा अन्य पदाधिकारियों की सूची अनुमोदन हेतु जिला इकाई को उपलब्ध कराई गई जिसको जिला इकाई ने अनुमोदन कर दिया जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती आरती ,धर्मेंद्र गोस्वामी, संयुक्त मंत्री नितिन तोमर, प्रचार मंत्री संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी क्षितिज गुप्ता को चयनित किया गया।

सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रशांत वर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं । संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक उमेश कुमार गंगवार की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की।कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन क्षितिज गुप्ता ने किया