लखनऊ। बहराइच दंगे के एक आरोपी ने खुद को आग लगा ली। आरोपी सरफुद्दीन बहराइच दंगे के मामले में जेल गया था, लेकिन जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

सरफुद्दीन पर मनोज नामक व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा लिखवाने का आरोप था।

गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हजरतगंज पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा