बरेली। विभिन्न आरोपों में 11 बार दंड पा चुके दरोगा इशरत अली खां को एसएसपी की संस्तुति पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बर्खास्त कर दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) ने सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए 31 मार्च 2024 को 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे सरकारी अराजपत्रित कर्मचारी अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो लगातार विभाग की छवि धूमिल रह रहे हों और उनमें सुधार की गुंजाइश न हो। इस आदेश पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसएसपी अनुराग आर्य को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बर्खास्त दरोगा..

इस पर एसएसपी ने कमेटी गठित करके जांच कराई, जिसमें दरोगा इशरत अली खां का नाम आया। दरोगा इशरत अली को विभिन्न आरोपों में 11 बार दंड मिल चुका है और तीन बिना वेतन अवकाश भी हैं। एसएसपी की इस रिपोर्ट के आधार पर आईजी ने दरोगा इशरत अली को बर्खास्त कर दिया है। इन दिनों वह पुलिस लाइन में तैनात थे।