बहरोड़। पुलिस थाना मांडण ने कार्यवाही करते हुए मकान पर फायरिंग की घटना के वांछित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो स्कार्पियो गाड़ी जब्त की हैं। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को देशी पिस्टल और वैगनार के कार के साथ गिरफ्तार कियाजा चुका है। मांडण थाना अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि 8 जून को चावण्डी गांव में जान से मारने की

नियत से देशी कट्टे से फायरिंग करने व नगदी चोरी करने के मुख्य आरोपी की पहचान कर मनोज कुमार पुत्र अभय सिंह गूर्जर निवासी साल्हावास रेवाड़ी, कप्तान सिंह पुत्र रतन लाल सैन निवासी हमीरका, राहुल पुत्र शेरसिंह गूर्जर निवासी इब्राहिमपुर रेवाड़ी, रामसिंह पुत्र राजाराम गूर्जर निवासी बुरहेड़ा, विजय सिंह पुत्र भगवानाराम गूर्जर निवासी इब्राहिमपुर रेवाड़ी, लोकेश पुत्र शिवराम गूर्जर निवासी बुरहेड़ा को गिरफतार किया हैं।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







