
कुंवर गांव । शनिवार को पूरे देश में बकरीद का त्योहार बनाया गया। जहां बदायूं जिले के बिनावर में ईद की नमाज रोड़ पर पढ़े जाने को लेकर क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ । रोड़ नमाज अदा करने का एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें देखा जा सकता है कि रोड़ पर नमाज अदा करने के लिए बाकायदा चूना डाला गया है ।और रोड़ पर नमाज पढ़ी जा रही है वहीं वीडियो में खाकी बर्दी पहने खड़ा सिपाही

भी नजर आ रहा है । जबकि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले ही पुलिस को क़ानून का पाठ पढ़ाया था कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए और ईद की नमाज मदरसा या मस्जिद में अदा की जाए जिसके बाबजूद भी बिनावर में बिलहत रोड पर मस्जिद के बाहर रोड़ पर नमाज पढ़ी गई । और निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।इसको बिनावर पुलिस की नाकामी कहें या फिर सांठगांठ।






