संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाने

पर जनसुनवाई, थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी, बैरक व थाना परिसर आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई का

जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तत्पश्चात द्वारा कस्बा सम्भल में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में

सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ कस्बे के बाजारों, मुख्य मार्गों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर व्यापारियों व आमजन से

संवाद स्थापित कर जनता में सुरक्षा की भावना जागृत की गयी,इस दौरान पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्रीश्चन्द आदि अधिकारीगण मौजूद रहें ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट