पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल – तिजारा के नेतृत्व में ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा 02 आरोपी गिरफतार व मृतक की हुई मौत।दिनांक 04.05.2025 को झिरण्डिया गांव से बाहर खेडला को जाने वाला रोड के पास रविन्द्र जाट के खेत मे एक व्यक्ति की नग्न अवस्था में केमिकल से अर्धजली हुई व एक हाथ कटी हुई लाश पडी हुई मिली जिसपर मुनं 193 / 25 धारा 103 (1), 238 (a) BNS 2023 में दर्ज किया
गया। मनीष कुमार आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल – तिजारा द्वारा आरोपियान की तलाश व लाश की शिनाख्तगी करने के आदेश प्रदान किये गये । रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरथल तिजारा के सुपरवीजन एवं राजेन्द्र सिंह निर्वाण आरपीएस वृताधिकारी वृत किशनगढ़बास के द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया। मोके पर एफएसएल टीम का विजिट करवाया गया। साईबर सैल व पुलिस थाना किशनगढ़ बास की संयुक्त टीम गठित की गई गठीत टीम द्वारा आसपास के करीब 200 कैमरे चैक किये गये तथा तकनीकी सहायता संदिग्ध कार व मोटरसाईकिल का पीछा करते हुये बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा पहुंचे जहां मृतक की जली हुई लाश के फोटो दिखाये गये व पुलिस थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा मे जाकर पूछताछ की गई तो दिनांक 04.05.2025 को मनोज की गुमशुदगी दर्ज मिली जिसकी प्रति प्राप्त कर वारिसान से संपर्क किया गया। मृतक की पहचान मनोज पुत्र श्रीओम जाति जाट उम्र

23 साल निवासी बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा के रुप मे की गई व आरोपियान के बारे में पतारसी कर आरोपियान की सरगर्मी से तलाश की जाकर आरोपी इन्द्रपाल उर्फ भोला पुत्र श्री तिलकचन्द वर्मा जाति सुनार उम्र 30 साल निवासी बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा व शक्ति कुमार पुत्र श्री धनीराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा को गिरफतार किया गया। आरोपियान से की गई पूछताछ से ज्ञात हुआ कि मृतक मनोज व आरोपीगण एक ही गांव बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा के निवासी थे तथा पुरानी रंजिसवश दिनांक 03.05.2025 को सांयकाल गांव बुपनिया में ही हत्या कर लाश को कार में डालकर एक मोटरसाईकिल से आगे आगे चलकर पुलिस की रैकी करते हुये गांव झिरंडिया में सुनशान जगह पटककर मृतक की पहचान छुपाने के लिसे पेटोल व केमिकल डालकर लाश को जला दिया तथा मृतक के दाहिने हाथ पर बने टेटू को मिटाने के लिये धारदार हथियार से हाथ काट दिया। गिरफतारशुदा आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जाकर पुलिस रिमांड लिया जाकर गहन पूछताछ जारी है। इस घटना में अन्य शामिल आरोपियो की तलाश जारी है।
_ गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम
01- इन्द्रपाल उर्फ भोला पुत्र तिलकचन्द वर्मा जाति सुनार उम्र 30 साल निवासी बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा ।
02- शक्ति कुमार पुत्र धनीराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी बुपनिया थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






