बदायूं। राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेतृत्व में शनिवार को मालवीय आवास गृह पर पाल समाज की बेटी को न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया गया। डीएम को ज्ञापन सौंपा।


जनपद कौशांबी के थाना सैनी तहसील सिराथू ग्राम लोहदा में पाल समाज की नाबालिक 8 वर्षीय बेटी के साथ हुए दुष्कर्म में पीड़ित को न्याय दिलाने एवं दोषियो

को सज़ा दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया।मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया पीडिता को न्याय दिया जाए, दोषियो पर कार्रवाई करके सज़ा दी जाए एवं निर्दोष को रिहा किया जाए I


ज़िलाअध्यक्ष जितेंद्र सिंह पाल राष्ट्रीय समाज पार्टी मुनेंद्र पाल, प्रदीप पाल महासचिव ऱा.शोसप, बदन सिंह ज़िलाध्यक्ष होल्कर सेना, राजपाल सिंह पाल, मोर पाल, एड. राजेंद्र बघेल, टीतू पाल, रवेंद्र पाल, दिलीप कुमार, शिवम पाल सचिन पाल, मोद प्रकाश पाल, केके पाल, अर्जुन पाल वीर पाल आदि लोग शामिल हुए।

Oplus_131072