भिवाड़ी। भिवाड़ी के चौपानकी थानांतर्गत पटाखे से दो बच्चों का शरीर झुलसा। चौपानकी थानाधिकारी नाथूलाल मिणा ने बताया कि बाहदरी नाका हाउसिंग बोर्ड की खाली जमीन पर खर्चा पड़ा हुआ था। तो दो बच्चों दीपक पुत्र विक्रम उम्र 10 साल व रोशन पुत्र राजकुमार उम्र 10 साल निवासी चौपानकी द्वारा कचरे में आग लगा दी जिससे कचरे में पडे हुए धागे के पटाखे में आग लग गई व दोनों बच्चे आग की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बच्चों का शरीर झुलस गया। जिस पर दोनों बच्चों को एम्बुलेंस 108 से टपूकड़ा सीएचसी पहुँचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देकर अलवर रैफर कर दिया।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा