
कुंवर गांव । शनिवार को सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव असिर्स के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, में पंख कार्यक्रम”* से संबंधित मेले का सफल आयोजन किया गया जिसमें बदायूं के शिव भद्र उपाध्याय, विद्यालय नोडल आई पी सिंह ने संयोजक की भूमिका निभाई।

इस के अतिरिक्त विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया छात्राओं द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में कुंवरगाँव थाने के उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया व छात्राओं का हौंसला अफजाई करते

हुए बारी बारी से टेवल पहुंच कर आईएस अधिकारी बनने का प्रक्षिशिण लिया गया व छात्राओं को आईएस अधिकारी बनने के टिप्स दिए गए ।
इस मौके पर जूनियर स्कूल से प्रधान अध्यापक चिरौनजी लाल एवं बड़ी तायदाद में अभिभावकगण मौजूद रहे |
मिर्ज़ा दिलशाद बेग ने “मंच संचालन” के अतिरिक्त एस०पी०सी०कैडेट को परेड के माध्यम से मार्च पास्ट कराया ।

अध्यापक रिज़वान ने ताईक्वांडो की प्रस्तुति दी |
छात्र छात्राओं ने सबके समक्ष विभिन्न करियर जैसे डॉक्टर,इंजीनियर, टीचर,पुलिस आदि की भूमिकाओं में उतरकर संभावनाओं के विषय में अतिथिगण के सामने प्रदर्शन किया ।



