भिवाड़ी। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में थाना चौपानकी और जिला भिवाड़ी की स्पेशल टीमों ने लूट में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विवाह समारोह में गले में नोटों की माला के 14.50

लाख रूपये की लूट का पर्दाफास किया है। लूट की वारदात के मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों अलीम, साबिर एवं मुनफेद उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। लूटी हुई रकम में से 10.50 लाख रूपये अभियुक्तों के कब्जे से जब्त किये हैं तथा लूट की वारदात में प्रयुक्त वाहन क्रेटा गाड़ी को बरामद किया है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







