खैरथल-तिजारा, 25 अक्टूबर भिवाड़ी शहर में नगर परिषद प्रशासन ने पॉलिथीन जब्ती अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और रेहड़ियों से 40 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की। इस अभियान के तहत नगर परिषद कर्मचारी दीपचंद योगी, रविंद्र चौहान, प्रेम मीणा, मोहित कुमार एवं समस्त नगर परिषद की टीम पॉलिथीन जपती की विभिन्न जगहों पर कार्यवाही की। इस दौरान व्यापारियों को क सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न कि करें, अन्यथा अगली बार जप्ती के के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

You missed