भिवाड़ी। भिवाड़ी के समीप टपूकड़ा में नगरपालिका क्षेत्र में रिहायशी घरो की छतों पर से जा रही हाईटेन्शन विद्युत लाईनो को भूमिगत कराने हेतू टपूकड़ा तहसीलदार शैतान सिंह को ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका क्षेत्र टयूकड़ा में रिहायशी घरो के उप्पर से विद्युत विभाग की हाईटेन्शन लाईने जा रही हैं। ये हाईटेन्शन क्षमता वाली विद्युत लाईन किसी भी व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से जान से मार सकती हैं अथवा अत्यधिक नुकसान पहुँचा सकती है। मान्यवर घर की महिलाएँ घर के कपड़े आदि को सुखाने के लिये छत पर जाती हैं व घर के छोटे बच्चे अकसर छत पर खेल खेलते रहते हैं। यह लाईन रिहायशी घरो की छत के उप्पर से जा रही हैं तो ऐसे में स्थानीय निवासीयों को अपने व अपने परिवार के सदस्यो जान-माल का खतरा बना रहता हैं। काफी बार लोगो

द्वारा अपना किमती सामान भी छत पर रख दिया जाता हैं जिसके कारण सामान में भी उक्त लाईनो से आग लगने का खतरा बना रहता हैं। टपूकड़ा क्षेत्र में हाईटेन्शन विद्युत लाईने काफी वर्षों से लगी हुई हैं व काफी झर्झर अवस्था में होने के कारण यह बीच में से काफी बार टूट भी चुकी हैं, उक्त हाईटेन्शन लाईन की चपेट में आने से 8-10 मौते भी हो चुकी है। हमें हमेशा अपने परिवार सहित जान व माल का खतरा बना रहने के कारण अब इससे हम लोग डर के साये में जीकर अपना जीवन-यापन कर रहे है। गंभीर परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुये आप टपूकड़ा नगर पालिका क्षेत्र में घरों की छतों के उप्पर से जा रही इन हाईटेन्शन खतरनाक विद्युत लाईनो को तुरंत प्रभाव से भूमिगत शिफ्ट कर हमें गंभीर जोखिम में से निकालने की कृपा करें।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा