मैन ऑफ द मैच अनूप गुज्जर, बेस्ट बल्लेबाज सचिन तंवर, बेस्ट फाइटर मोनी कसाना, बेस्ट गेंदबाज निखिल और दीपक कौशिक बने
भिवाड़ी। स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा धारूहेड़ा की नाइट मास्टर्स और भिवाड़ी की रॉयल स्पार्टन की क्रिक्रेट टीमों में 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन एवीएस क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड भिवाड़ी मोड़ के पास माहेश्वरी में किया गया! एवीएस ग्राउंड के संचालक अनूप यादव ने

बताया कि धारूहेड़ा की नाइट मास्टर्स के कप्तान अंकुश नागपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 233 रन बनाए, जिसमें अनूप गुज्जर ने बेहतरीन 95 रन, हर्षद चौधरी ने 29 रन, भावेश ने 29 रन और शुरू में जल्दी दो विकेट गिरने के बाद दिनेश बेदी ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए जिसमें ताबड़तोड़ आठ चौके लगाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी, भिवाड़ी की रॉयल स्पार्टन के गेंदबाज अरुण भूटानी और संजय यादव ने 2-2 विकेट, सचिन तंवर, निशांत राव और संदीप चौधरी ने 1-1 विकेट लिया! इसके जवाब में रॉयल स्पार्टन टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी और धारूहेड़ा की नाइट मास्टर्स ने 40 रन से मैच जीत लिया जिसमें रॉयल

स्पार्टन के बल्लेबाज सचिन तंवर ने संघर्ष करते हुए 97 रन की लाजवाब पारी खेली, मोनी कसाना ने शानदार 71 रन बनाए इसके अलावा सभी बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर सके! धारूहेड़ा के नाइट मास्टर्स के गेंदबाज निखिल और दीपक कौशिक ने 3-3 विकेट, अनूप गुज्जर ने 1 विकेट हासिल किया! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान एवं मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई! इस मौके पर दिनेश बेदी, अभिषेक राठी, विनीत मित्तल, अंकुश नागपाल, अरुण भूटानी, हनी, संदीप चौधरी, सनी चौधरी, मोनी कसाना, सचिन तंवर, सोनू कसाना, गौरव जोशी, अनूप गुज्जर, हर्षद, संदीप, अंकित, विजय, संजय सौरभ, विवेक एवं भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के कई सदस्य एवम एवीएस क्रिकेट अकैडमी कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






