
बदायूं।उझानी थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यापारी के लिए दबंगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है जिसकी कोतवाली पुलिस के लिए तहरीर दी है आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई

कार्रवाई नहीं की है कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारी ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को X हैंडल पर प्रार्थना पत्र पोस्ट किया इसमें कहा है अभी तक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है घायल होने पर भी व्यापारी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायण गंज निवासी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल ने बताया है कि भानु यादव, अंशुल यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव ने गुरुवार को मुझसे मारपीट करके घायल कर दिया था और थाने में ही दबंगों ने मुझे जान मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत मैंने थाना पुलिस से कि मगर अभी तक कोई कार्रवाई

नहीं हुई है जिसके लिए मैने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों के लिए X हैंडल पर ट्वीट करके मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करना चाहिए तो उनका फोन नहीं लगा।






