
बदायूं।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती व ट्रिपिंग होने की वजह से आए दिन गांव में ट्रांसफार्मर फुक जाता है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो आए दिन फुक जाता है अगर गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का नहीं लगा तो ग्रामीणों को अघोषित विद्युत कटौती ट्रिपिंग से निजात नहीं मिलेगी।

बिसौली विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई में लगभग 80 विद्युत कनेक्शन है गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुक जाता है और उपभोक्ताओं के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी फुक जाते हैं वहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में बिसौली उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने जेई लाइनमैन व अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत पत्र दिए और विद्युत विभाग कर्मचारियों के लिए ग्रामीणों ने चंदा करके पांच हजार रुपए भी दिए मगर अभी तक ट्रांसफार्मर का लोड नहीं बढ़ाया गया। नहीं अभी तक ट्रांसफार्मर बदला गया है ।

गांव में बिजली न मिलने के कारण ग्रामीणों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और बिजली न आने से ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।






