खैरथल-तिजारा। 12 मई जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय “डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव डवलपमेंट कमेटी (DCDC)” की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सहकारी नीति के क्रियान्वयन, प्राथमिक सहकारी समितियों के सशक्तिकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की।

जिला कलेक्टर ने बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक, डेयरी संघ को दुग्ध समितियों के डेटा अद्यतन करने के निर्देश दिए। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां वेद प्रकाश ने अवगत कराया कि डाटाबेस का समय-समय पर अपडेट किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर ने डेयरी गतिविधियों से वंचित 45 राजस्व ग्रामों में डेयरी समितियों के गठन हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उप रजिस्ट्रार ने बताया कि वर्तमान में खैरथल जिले की तीन ग्राम पंचायतों (फकरूद्धीनका, मानका, नूरनगर) में पैक्स का पंजीकरण शेष है। उन्होंने बताया कि जिले की लगभग सभी पंचायतों को पैक्स से जोड़ा जा चुका है, शेष पंचायतों में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

खैरथल-तिजारा में अलग से डेयरी संघ कार्यरत नहीं है इस पर जिला कलेक्टर ने एमडी CCB/डेयरी को वस्तुस्थिति व व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उप रजिस्ट्रार सहकारिता एवं एमडी डेयरी को निर्देशित किया गया कि आवश्यकतानुसार नई समितियों का पंजीकरण भी सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर ने पैक्स को गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, जन औषधि केन्द्र, कृषि अवसंरचना योजनाओं आदि में प्राथमिकता देने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने पैक्स कंप्यूटरीकरण में खैरथल-तिजारा जिले की प्रगति कि सराहना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को नवगठित पैक्स के लिए भूमि आवंटन एवं अटल सेवा केन्द्रों में स्थान उपलब्ध करवाने, फर्नीचर आदि सुविधाएं मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला कलेक्टर ने उप रजिस्ट्रार द्वारा 27 प्रस्तावित कार्यों सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रासरूट कार्यक्रम, विद्यार्थियों/महिलाओं की भागीदारी आदि के लिए विभिन्न विभागों की अनुपालना हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों, खैरथल वेद प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग, उप निदेशक पशुपालन एवं डेयरी, प्रबंध निदेशक सीसीबी अलवर , जिला रसद अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072