
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन के क्रम में,
आज दिनांक 21.01.2025 को सायं 8 बजे तहसील बहेड़ी मे उपजिलाधिकारी बहेड़ी ,तहसीलदार bahedi ,मै राजस्व टीम द्वारा कस्वा बहेड़ी शेरगढ़ रोड स्थित कान्हा गौशाला जो की नगर पालिका बहेड़ी द्वारा संचालित है, का , रात्री 8.00 पर औचक निरीक्षण किया गया। अधिशासी अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण नगर पालिका के जे.ई. मौके पर आए। जिसमे गौवंश के रख रखाव, ठण्ड से वचाव व गौवंश के खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत गौवंश रजिस्टर के अवलोकन से ज्ञात हुआ की डिप्टी CVO द्वारा दिनांक 06.08.2024 को निरीक्षण किया गया था जिसमे गौशाला मे गौवंश की संख्या 172 थीं, और वर्तमान मे गौवंश की संख्या 191 है,उसके बाद कोई निरीक्षण नहीं हुआ है जिसके क्रम मे डिप्टी cvo बहेड़ी को पत्र जारी कर दिया गया है वे लगातार समय समय पर गोवंश की स्वास्थ्य एवं संख्या का निरीक्षण करते रहे।।तथा पशु आहार स्टोर पंजिका 2024-25 का अवलोकन उपरांत ज्ञात हुआ की पंजिका मे 20-12-2024 तक स्टॉक अपडेट मिला उसके बाद का कोई डाटा अपडेट नहीं था जिसके लिए नगर पालिका के EO को निर्देशित किया गया है।

तथा निरीक्षण मे यह भी देखा गया की गौवंश आश्रय स्थल मे बिछावन हेतु पराली/लकड़ी बुरादा, गन्ने की खोई आदि का प्रयोग नहीं किया गया है जिसके लिए नगर पालिका EO बहेड़ी को निर्देशित किया गया है। उक्त दोनों कमियों के क्रम में अधिशासी अधिकारी (EO)बहेड़ी से स्पष्टीकरण आख्या भी मांगी गई है।
इसके अतिरिक्त गौशाला में बिजली, रोशनी, ठंडी हवा से बचाव हेतु बोरी के परदे,साफ सफाई एवं हरा एवं सूखा चाराह समुचित पाया गया।
