सम्भल । जिलाधिकारी डा0 राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने क्लेक्ट्रेट सभागार बहजोई में 7 मई 2025 को होने वाली नागरिक सुरक्षा

,सिविल डिफेंस,मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी है ,जिसमें हवाई हमले के सायरन, आम जनता को सिविल

डिफेंस ,नागरिक सुरक्षा, से जुड़ी ट्रेनिंग देना, ब्लैकआउट उपाय, जरूरी ठिकानों की कैमोफ्लाज ,छिपाने की

व्यवस्था, और एवैक्यूएशन ,निकासी, प्लान का अभ्यास के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है ,इस दौरान गोष्ठी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल,

सिविल डिफेंस के लोग, स्काउट गाइड, विभिन्न स्कूलों की टीचर्स, कमांडेंट होमगार्ड, एनसीसी के बच्चे आदि मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






