Oplus_131072

जयपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने केमिकल से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। अजमेर हाईवे पर केमिकल के कारण लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए। सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे में 20 गाड़ियों में भी आग लगी है। गाड़ियों में सवार करीब 30 लोग भी झुलसे हैं। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस भी जल गई है।

इस आग की चपेट में हाईवे किनारे मौजूद एक पाइप फैक्ट्री भी आ गई। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। धमाके और आग के कारण हाईवे को बंद किया गया है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। हादसे की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उन्होंने डॉक्टर्स से घायलों की जानकारी ली है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा