बदायूं। उझानी विकास खंड के गांव सिरसौली में जंगली सुअर मामले में सूबेदार को झूठे फसाने की जांच करने के लिए राजस्व टीम गांव में पहुंची।
विगत 19 अप्रैल को गांव सिरसौली के खेत में जंगली सुअर अज्ञात कारण से मौत हो गई थी जिसमें वन विभाग की टीम द्वारा बेगुनाह किसान सूबेदार पुत्र रूपराम को साजिश के तहत झूठे केस में फंसा दिया था जिससे 50 हज़ार रुपए ठग लिए थे। इस मामले को लेकर कई बार डीएफओ कार्यालय पर भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया था।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल के द्वारा राजस्व टीम की जांच के लिए टीम गठित की गई।सदर तहसील से शनिवार को राजस्व जांच टीम गांव में पहुंची।


भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा गरीब बेगुनाह सूबेदार को झूठ फसाया गया है आज गांव के दर्जनों लोगों ने बयान दिए वन विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों से जांच नहीं कराई गई जबकि जिला प्रशासन इस जांच को सही और निष्पक्ष कर रहा है।
ग्रामीणों ने अपने शपथ पत्र भी दिए है जिस में पूरनलाल कुशवाहा व देवराज और खुद सूबेदार ने राजस्व टीम को दिए पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह पान सिंह कुशवाहा श्री राम सागर तेजेंद्र सिंह लीलाधर बनवारी लाल मौर्य उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने कहा पचास हज़ार रुपए वापिस कराए जाने की मांग रखी।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा निर्दोष सूबेदार को न्याय मिलेगा ऐसे कार्य को अंजाम देने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को बक्सा नहीं जाएगा इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े।