
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक ने थाना सिविल लाइन गेट पर भ्रष्टाचार अभद्रता एवं गलत कार्य शैली को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सूरजपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष जमुना सिंह ने संचालन किया।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर का आरोप है नवादा पुलिस चौकी प्रभारी का फरियादियों के प्रति बातचीत करने का रवैया सही नहीं है वह हिटलर शाही रवैया अख्तियार कर

रहे है।चौकी में फरियादियों को बिठाकर और आर्थिक साठ- गांठ कर गलत फैसला कराए जाते है और नवादा चौकी प्रभारी की आर्थिक साठ गांठ से चौकी क्षेत्र में अवैध खनन कराकर प्लाटों का भराव कराया जा रहा है शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है चौकी क्षेत्र में छह रातों से जेसीबी से भराव पड़ रहा है। चौकी प्रभारी को पता ही नहीं चला जेसीबी मालिक का कहना है तुम जाओ हम पैसे देते हैं।चौकी के सामने डग्गामार वाहन भूसे की तरह सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे है। चौकी पर तैनात सिपाही देखता रहता है गाड़ी वालों का कहना है कि हम पुलिस चौकी पर महीनादारी देते है। चौकी के पास से डबल डेकर बसें खड़ी होती है एक राज्य से दूसरे राज्य सवारियां और अवैध सामान ले जाती है। जिससे सरकार को राजस्व की हानि होती है डबल डेकर बसों की चौकी प्रभारी कोई जानकारी नहीं है। नवादा चौकी के पास लकड़ी टॉल पर बिना अनुमति के नीम,शीशम,आम के हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते हैं बल्कि उल्टा शिकायत करने वाले को धमका कर मारते हैं चौकी प्रभारी कहते है मैंने क्या ठेका ले रखा है।

पूनम गुप्ता ने कहा कि थाना सिविल लाइन में फरियादी अपनी फरियाद देता है उसकी बात नहीं सुनी जाती एफआईआर फिर भी नहीं होती प्रभारी से मिलने के बाद केवल आश्वासन दे दिया जाता है कि एफआईआर हो जाएगी राजनेताओं का दबाव रहता है या फिर आर्थिक साथ गांठ जिसके चलते एफआईआर नहीं होती है थाने पर आने पीड़ितों की फरियाद नहीं सुनते उल्टे इसी व्यक्ति पर 151 में चालान कर देते है।
जबकि पुलिस का दायित्व जनता की सुरक्षा करना कानून व्यवस्था बनाए रखना अपराधों को रोकना अपराध करने वालों को पकड़ना सही जांच करके दोषी को सजा दिलाना और कानून व्यवस्था लोक व्यवस्था स्थापित करना तथा अपराध नियंत्रण व निवारण तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का निवारण करना एवं
निष्पक्ष रूप से कानून को बनाए रखना आपसी संघर्ष की घटनाओं को रोकना आदि होना चाहिए था उन्होंने कहा कि नवादा चौकी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं इन्हें शीघ्र ही इस चौकी से हटना चाहिए दस दिनों में चौकी प्रभारी को नहीं हटाया तो यूनियन जिला कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। आंदोलन के दौरान किसी तरह की कोई घटना घटती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पूनम गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, गंगा सिंह, मनीष कुमार पंडित, कलेक्टर सिंह, सर्वेंद्र यादव, सतपाल यादव,अखिलेश गुप्ता, नवीन अंसारी,महिपाल वर्मा, मोहम्मद तारीक, मोहम्मद मोइन, रजत कुमार, प्रदीप, मुनींद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह,द्वारकी सिंह, हरीश सिंह, अशोक हरबंस पटेल, श्रीपाल, कमल गुप्ता, जसवीर यादव, राजपाल,सूरजपाल सिंह उपस्थित रहे।






