जिला कलेक्टर ने गुणसार में किया रात्रि विश्राम

खैरथल-तिजारा 25 अप्रैल जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार पंचायत समिति कोटकासिम की ग्राम पंचायत गुणसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुणसार में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखी गई तथा समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। रात्रि चौपाल के दौरान कुल 18 परिवाद दर्ज किए गए।

इस दौरान जीवन मिशन का कार्य करवाने बाबत, पट्टे, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने, विवादित भूमि, रास्ते पर अवैध अतिक्रमण हटाने बाबत, सड़क बनवाने, पानी, बिजली के संबंध में सहित कुल 18 प्रकरण रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रकरणों के समाधान हेतु मौके पर अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किए।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने ग्राम वासियों को गांव का पानी गांव में तथा खेत का पानी खेत में रखने एंव जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को पानी की विकराल समस्या से बचने के लिए वर्तमान में सभी ग्रामीणों से घर-घर जल संरक्षण करने साथ ही बरसात के पानी को संरक्षित करने की अपील की। जिले में मुख्य

पानी स्त्रोत भूमिगत जल है जो कि निश्चित है अतः इसका उपयोग हमें बिना व्यर्थ किए करना है ताकि आगे की पीढ़ी को पानी की समस्या से जूझना ना पड़े। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रही पीएम सूर्य घर योजना तथा जल शक्ति अभियान के बारे में ग्रामीणों को बात कर जागरूक किया तथा खेतों में डीएपी की जगह यूरिया और एसएसपी के मिश्रण का उपयोग करने के फायदे गिनाये।

रात्रि चौपाल के पश्चात जिला कलेक्टर ने रात्रि विश्राम गुणसार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया। जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ भोजन कर उनकी समस्याओं एवं उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभागों की योजनाओं के बारे में आमजन को अधिकतम जागरूक

करें ताकि सरकार की मंशानुरूप अंतिम छोर तक व्यक्ति को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्ध जन पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त खैरथल तिजारा, लाडो योजना, वर्मी कंपोस्ट, मिट्टी जांच, किसान उपकरण

अनुदान योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम विश्वकर्म योजना किया के बारे में विस्तार से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाएं जैसे तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड योजना, प्याज भंडारण सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पुलिस उपाधिक्षक राजेंद्र निर्वाण, कोटकासिम उपखण्ड अधिकारी रेखा यादव, कोटकासिम तहसीलदार धर्मेंद्र मीणा, LDM अनुपम नैथानी,सरपंच दयाराम यादव,कृष्ण यादव, दीनदयाल यादव, निहाल प्रिंसिपल, रीना अग्रवाल पीईईओ गुणसार व सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे ।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072
Hľadáte praktické tipy na zlepšenie svojho varenia alebo starostlivosti o záhradu? Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu v kuchyni aj na záhrade. Od jednoduchých receptov po efektívne metódy pestovania zeleniny, každý si nájde to svoje. Nechajte sa inšpirovať a objavte nové triky, ktoré uľahčia váš každodenný život. Ako správne chrániť paradajky týždeň po výsadbe pred škodcami Kdaj sejati peso na prostem, da ne pade v vrhove? Ak hľadáte osvedčené tipy a triky na zlepšenie vašich kulinárskych zručností alebo starostlivosti o záhradu, ste na správnom mieste. Na našej stránke nájdete množstvo užitočných článkov, ktoré vám pomôžu objaviť nové recepty, zefektívniť varenie a získať cenné rady na pestovanie rastlín. Nezabudnite sa podeliť o svoje vlastné skúsenosti a inšpirácie!