खैरथल-तिजारा के कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, विकास अधिकारी एवं जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोटकासिम की प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान ने उनके साथ कलेक्ट्रेट परिसर में मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर से

मुलाकात के बाद जैसे ही वे सीढ़ियों से बाहर निकले, प्रधान विनोद कुमारी ने अचानक आवेश में आकर उन पर चप्पल से हमला कर दिया, और जान से मरवाने की धमकी देने लगी, शोर सुनकर स्टाफ व मौजूद लोगों ने

एवं जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने बीच-बचाव किया। बताया जा रहा है की इनका किसी कर्मचारी के हटाने का पुराना विवाद चल रहा था, जिला परिषद के सीईओ का आरोप है कि प्रधान ने मोबाइल से फोटो खींचकर अपने साथियों को भेजा और कहा कि “इसको गाड़ी में डालकर मार दो” इस घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने राजकार्य में बाधा और जान से

खतरे की शिकायत कर प्रधान पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







