बदायूं : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में देशभक्तों और क्रांतिकारियों के सम्मान में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने जोश खरोश के साथ हिस्सा लिया।

भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
सीडीओ केशव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. प्रवेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा

अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट मोहम्मद असरार, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में स्काउट गाइड
सुबह सात बजे शहर के रामलीला मैदान में विभिन्न

विद्यालयों के स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्राएं इस प्रभातफेरी में शामिल हुए। प्रभातफेरी रामलीला मैदान से शुरु हुई। इंदिरा चौक, भामाशाह चौराहा होती हुई शहीद स्थल पहुंची। जहां अधिकारियों ने देशभक्ति क्रांतिकारी और शहीदों को

नमन वंदन किया। भारत माता की जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रभात तेरी संयोजक डा. अमलेश गुप्ता व डा. संदीप भारती रहे। इस मौके पर विनोद सक्सेना, आलोक कुमार पाठक, नंदराम शाक्य, रविंद्र कुमार, अफजाल आदि मौजूद है।

रिपोर्टर निर्दोष कुमांर शर्मा

Мафини с ябълки - лесен десерт, който ухае на Как да Как да подготвим разсад преди засаждане, за да не