सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बदायूं।थाना सिविल लाइन क्षेत्र की नवादा चौकी पर तैनात सिपाही मनोज भार्गव को बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के खिलाफ थाना बिनावर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके बाद टीम सिपाही अपने साथ ले गई।
नवादा निवासी शादाब ने एंटी करप्शन टीम को शिकायती पत्र दिया था उसका कहना है कि उसकी माता

द्वारा विपक्षी पार्टी को विलालउद्दीन को बैनामा कराया गया था शादाब का कहना कि माता नजरीन बेगम ने 200 गज प्लाट 16 लाख रुपए में बिलालउद्दीन के परिवार को बेची थी। जिसमें बैनामा के दौरान 10 लाख रुपए दे दिए गए शेष 6 लाख रुपए एक माह का करार किया था लेकिन दस महीने बीत जाने के बाद भी रुपए नहीं दिए जा रहे थे ।जिसके बाद बिलालउद्दीन उल्टा शादाब के पिता को भूमाफिया बताकर उनके खिलाफ चौकी पर प्रार्थना पत्र दे दिया । जहां पुलिस लगातार शादाब के परिवार वालों को लगातार परेशान कर रही थी ।इस दौरान सिपाही मनोज भार्गव ने प्रार्थना पत्र निस्तारण के एवज में शादाब से दस हजार रुपए की मां

की थी । शादाब ने एंटी करप्शन टीम प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चौकी पर तैनात सिपाही उससे दस हजार रुपए की मांग रहा है । एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाकर बुधवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे सिपाही मनोज भार्गव को दस हजार रुपए की लेते चौकी से गिरफ्तार कर लिया टीम सिपाही को बिनावर थाने ले गई जहां सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। नवादा पुलिस चौकी पूर्व में भी काफी चर्चा में रही है रिश्वत में सिपाही के पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।