उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आर.टी. आई विभाग की मासिक बैठक लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर हुई हैं,बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय ने कहा की सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण संगठन है जोकि पार्टी के लिए तत्परता से काम कर रहा है,आर.टी.आई.विभाग के सभी

कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान एवं प्रतिनिधित्व मिलेगा प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आर.टी.आई. विभाग संपूर्ण प्रदेश मैं पार्टी के लिए कार्य कर रहा है इस विभाग को ओर ताकतवर बनाया जाएगा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि आर.टी.आई. विभाग का संगठन संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले मैं पार्टी हित में कार्य कर रहा है, बहुत जल्दी प्रदेश के सभी जिलों मैं आर.टी.आई.की कार्यशालाओं को प्रारंभ किया जाएगा और पार्टी हित मैं जोभी कदम होगा उठाया जाएगा बैठक के बाद प्रदेश

अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय ने मदर्स डे पर आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री माननीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि आज पूरा देश इंदिरा गांधी को याद कर रहा है बैठक की अध्यक्षता प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने तथा संचालन रमेश श्रीवास्तव ने किया बैठक मैं मुख्यरूप से सतीश अजमानी, डॉ अमित कुमार उठवाल, सीमा देवनाथ , महेंद्र श्रीवास्तव, किशन गुप्ता, राजेंद्र श्रीवास्तव, कीर्ति प्रसाद पांडेय, इश्तियाक अहमद , मोह यूसुफ, शशांक सक्सेना, देवेश मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, यूसुफ अंसारी, आदि लोग शामिल हुए हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072