भिवाड़ी। खैरथल जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एटीएम तौड़ने वाली अन्तर्राज्यीय कुख्यात शाहीद सुज्जा गैंग के सक्रिय 20-20 हजार रूपये ईनामी आरोपी मसीउल्लाह पुत्र साहुन निवासी रायपुरी व सलीम पुत्र सईद निवासी मलाई नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया

है। आरोपियों ने 21 अप्रेल 2024 की मध्यरात्रि को इस्माईलपुर रोड़ खैरथल पर एटीएम उखाड़कर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया था। पंजाब नेशल बैंक के एटीएम में 27 लाख रूपये की नगद राशि थी।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






