श्री बांके बिहारी सेवा दल के द्वारा वृंदावन धाम में चल रही श्रीमद् भागवत जी का पंचम दिवस गिरिराज महाराज का पूजन बड़ी धूमधाम से किया गया भिवाड़ी की एक बस वृंदावन धाम पहुंची और व्यास जी का मान सम्मान किया साथ ही आश्वासन दिया कि हम समस्त भिवाड़ी वासी भक्त महाराज जी के साथ है तन मन धन से जैसे भी सहयोग बनेगा हम सब करेंगे आप ऐसे धार्मिक कार्य करते रहे कथा व्यास परम पूज्य शिवम

चतुर्वेदी जी महाराज ने बताया श्री बांके बिहारी सेवादल आश्रम पर 5 जनवरी से 108 श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान प्रारंभ होगा जिसमें 2 साल 2 महीने का समय लगेगा हर रविवार आश्रम पर यज्ञ होगा और परिक्रमा मार्ग में प्रतिदिन प्रातः काल 11:00 बजे से 12:00 तक साधु संतों के लिए प्रसाद वितरण होगा श्री बांके बिहारी सेवादल अन्नपूर्णा रसोई के द्वारा महाराज जी ने बताया इस अनुष्ठान में भिवाड़ी धारूहेड़ा गुड़गांव दिल्ली गुजरात उड़ीसा के भक्तों का मुख्य सहयोग है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा