सम्भल । आगागी त्यौहार ईद-उल-अजहा के सम्बन्ध में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है ,जिसमें प्रमुख धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई तथा आगामी त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किए

जाने, त्यौहार पर किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं किए जाने के बारे में अवगत कराया गया तथा पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

यूपी के जनपद सम्भल में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी,राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकार आलोक कुमार सम्भल की अध्यक्षता में सम्भल सदर कोतवाली परिषर में आगागी त्यौहार ईद-उल-अजहा के सम्बन्ध में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है ,जिसमें प्रमुख धर्मगुरुओं एवं

संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई तथा आगामी त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किए जाने, त्यौहार पर किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं किए जाने के बारे में अवगत कराया गया तथा पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट





