भिवाड़ी। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देवेन्द्र गुर्जर इन्सपेक्टर, सेन्ट्रल जी.एस.टी., संभाग-डी भिवाड़ी, अलवर एवं भावसिंह मेघवाल सहायक कर्मचारी (संविदाकर्मी) कार्यालय सेन्ट्रल जी.एस.टी., संभाग-डी भिवाड़ी, अलवर को परिवादी से 1 लाख 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की अलवर-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म के विरूद्ध जी.एस.टी. चोरी की कार्यवाही नहीं करने एवं उसे दिये गये नोटिस का निस्तारण करने की एवज में आरोपी देवेन्द्र गुर्जर इन्सपेक्टर, सेन्ट्रल जी.एस.टी., संभाग-डी भिवाड़ी, अलवर द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की अलवर-द्वितीय इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपीगण देवेन्द्र गुर्जर इन्सपेक्टर, सेन्ट्रल जी.एस.टी., संभाग-डी भिवाड़ी, अलवर एवं भावसिंह मेघवाल सहायक कर्मचारी (संविदाकर्मी) कार्यालय सेन्ट्रल जी.एस.टी., संभाग-डी भिवाड़ी, अलवर को परिवादी से 1 लाख 40 हजार रुपये (10 हजार रुपये भारतीय प्रचलित मुद्रा एवं 1 लाख 30 हजार रुपये डमी केरेंसी) की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
एसीबी के महानिदेशक श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplev en verden af brugbare tip, lækre opskrifter og nyttige artikler om havearbejde. Lær hemmelighederne til en grønnere og sundere livsstil med vores lærerige indhold. Uanset om du er nybegynder eller ekspert, vil vores side være din bedste kilde til inspiration og viden om alt inden for madlavning, livshacks og havearbejde. Apoteker er styret af loven: Det professionelle samfund forventer Effektive metoder til at løse tilstopning uden Nedfrysning er ikke noget problem, men maden Den perfekte snack, Farvel til skimmelsvamp og 5 drikke med flere antioxidanter Uforenelige forgængere: Efter Velsmagende gulerodskage: En Opdag de bedste nyttige tips og tricks til at forbedre dit hjemmeliv med vores omfattende samling af livsstrategier, madlavningsteknikker og haveartikler. Lær hvordan du nemt kan organisere dit hjem, lave lækre danske retter og dyrke en frodig have med vores ekspertvejledning. Uanset om du er en erfaren kok eller en nybegynder i havearbejde, kan du finde nyttige oplysninger og inspiration her.
slot thailand