पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव बरखिन में प्राइवेट कंपनी की कार्यदाई संस्था द्वारा बिजली की हाइटेंशन लाइन बनाने का कार्य चल रहा है
घटना सोमवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है लेवर द्वारा बरखिन के पास बिजली पोल गाड़ा जा रहा था । गड्ढा करने वाला हाइड्रा ट्रेक्टर अचानक पलट गया जिसके नीचे बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सतेंद्र पुत्र दयाराम उम्र 30 वर्ष दबकर घायल हो गया । मौके पर मौजूद लेवर ने आनन फानन में एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।जिला अस्पताल से सूचना थाने भेजी गई जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है । मंगलवार का शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा । मृतक के परिजनों जिला अस्पताल पहुंच गए हैं । युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

