भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा का किया गया उद्घाटन।

सहसवान विकासखंड दहगवां के ग्राम पंचायत नदायल में आज भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार सदर विधायक पूर्व मंत्री महेश चन्द गुप्ता के सुपुत्र युवा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर मिनी बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर दहगवां ब्रांच के भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार द्वारा बताया गया कि यहां पर स्टेट बैंक के नए खाते खोले जाएंगे एवं ₹30000 का लेनदेन बिना कोई शुल्क के कर सकते हैं ।उद्घाटन के समय सभी नदयाल एवं आसपास के ग्राम वासियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार मयंक गुप्ता एवं अबीर सक्सेना मीडिया प्रभारी सोमवीर सिंह यादव मुजाहिद रजा मीडिया प्रभारी रत्नेश कुमार हर्वेश यादव सोमेंद्र पाठक डॉ.हरवीर सिंह शिव कुमार सक्सेना एवं सभी पत्रकार बंधु एवं ग्रामवासी उद्घाटन के समय मौजूद रहे।