बदायूं। जिला अस्पताल में एक महिला के साथ जेब कतरी घटना हो गई रीना पत्नी विजेंद्र खैरे कटरा ने बुधवार को ओपीडी में दवाई लेने आई थी उसके हाथ में एक थैली थी जिसमें पर्स रखा था। पर्स में 35 हजार रुपए और एक जोड़ी सोने के कुंडल थे दवाई लेते समय किसी ने नीचे से थैली काटकर रुपए और सोने के कुंडल निकाल लिए रीना ने बताया कि वह अपने पुराने टूटे हुए सोने के कुंडल बदलवाने के लिए बदायूं आई जिसके लिए उन्होंने 35 हजार रुपए अलग से लाई थी अस्पताल में दवा लेने के बाद जब वह बाहर निकली थी तभी भीड़ में किसी ने उनकी थैली को काटकर पर्स चुरा लिया चोरी का पता चलते ही रीना रोने लगी अस्पताल में सुरक्षा कर्मी भी वहां पर पहुंच गए उन्होंने पीड़िता को सांत्वना देते हुए मामले की जानकारी सीएमएस को दी। रीना ने शिकायत दर्ज कराने कोतवाली गई पुलिस जांच कर रही है। वही इंस्पेक्टर कोतवाली प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। और जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी
