वजीरगंज में भारतीय जनता पार्टी के बदायूं विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान को एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर दिया गया।
इस अवसर पर सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज डॉक्टर राजकुमार ने मिठाई देकर बधाई दी। एवं नगर वजीरगंज महेश्वरी मेडिकल स्टोर के प्रदीप महेश्वरी ने भी सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप महेश्वरी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी मंडल अध्यक्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।
मंडल अध्यक्ष राघव चौहान ने भी सम्मान के लिए वरिष्ठ लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।
