जरीफनगर- अज्ञात चोरों ने बृहस्पतिवार की रात्रि शराब की दुकान की पीछे से दीवार तोड़कर हजारों रुपए की शराब की चोरी बता दें।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के उस्मानपुर में अंग्रेजी शराब व बियर की पेटी को और लगभग दस हजार रूपए नकद लेकर चोर चोरी कर फरार हो गए आज सुबह सेल्समेन ने अंग्रेजी शराब के ठेके को जैसे ही खोला तो उसने देखा पीछे की दीवार में चोरों ने दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश

कर हजारों रुपए की शराब चोरी कर ली सेल्समैन ने जिसकी सूचना तत्काल अपने मैनेजर को दी मौके पर पहुंचे मैनेजर ने थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई वही ग्रामीणों का कहना है, कि बार-बार हो रही चोरियों की घटनाएं पुलिस की गस्त और सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी को दर्शाती है, उनका आरोप है, कि चोरों का गिरोह लगातार सक्रिय है।
