सहसबान-ब्लॉक दंहगबा में संविलियन विद्यालय में नवीन सत्र के प्रारंभ होने पर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काट कर बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया तथा गत वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं समाज को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों की रैली को हरी झंडी

दिखाकर रवाना किया नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन शिक्षकों से लेकर बच्चों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन जैसे ही विद्यालय के गेट पर बच्चे पहुंचे तो युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी अधिकांश स्कूलों से स्कूल चलो रैली निकाली गई शिक्षकों ने बच्चों के साथ रैली के माध्यम से 6 से 14 वर्ष तक के वंचित बच्चों के स्कूल में नामांकन पर जोर दिया।