बदायूं।ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो पटाखा बाइक समेत एक ईको गाड़ी सीज कर दिया। टीएसआई ललित कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं, यह दोनों ‘पटाखा बाइक’ साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकाल रही थी चेकिंग के दौरान इसलिए इन्हें रोककर दोनों बाईकों सीज कर दिया गया हैं। मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों को सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
बाइक सवारों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करके सड़कों पर पटाखों जैसी तेज आवाज निकाली जाती हैं, जिससे आम जनता और विशेष रूप से बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी हो रही हैं।
टीएसआई ललित कुमार ने इन वाहनों को रोककर उनके कागजात और साइलेंसर की जांच की। नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर दोनों बाइकों समेत एक ईको गाड़ी को सीज कर दिया गया।
मॉडिफाइड साइलेंसर बाईकों का 65500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।